NEWSUttar Pradesh

कानपुर देहात: गौशाला निरीक्षण कर समाज सेविका ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

  • राहुल दीक्षित

कानपुर देहात। विकास खंड सरवनखेड़ा अंतर्गत ग्राम भदेसा स्थित गौशाला में दिनांक 03 अप्रैल 2026 को युवा अकादमी संस्थान की अध्यक्ष एवं समाज सेविका दीपिका सिंह सेंगर ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गौशाला में मौजूद गौवंशों की स्थिति का बारीकी से अवलोकन करते हुए यह सुनिश्चित किया कि उन्हें समय पर भोजन और पानी उपलब्ध कराया जा रहा है या नहीं।

निरीक्षण के दौरान दीपिका सिंह सेंगर ने स्वयं अपने हाथों से गौवंशों को पशु आहार खिलाया और उन्हें पानी पिलाया। उन्होंने गौशाला की व्यवस्थाओं पर संतोष जताते हुए पशुओं की देखभाल को लेकर आवश्यक निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को बेजुबान पशु-पक्षियों के प्रति सेवा भाव रखना चाहिए। उन्होंने बताया कि हमारे सनातन धर्म में भी पशु-पक्षियों की सेवा को पुण्य का कार्य माना गया है। ऐसे में सभी को समय-समय पर इनकी सेवा के लिए आगे आना चाहिए।

Related Articles

Back to top button