HomeNEWSकानपुर देहात: सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनी जनसमस्याएं

कानपुर देहात: सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनी जनसमस्याएं

अकबरपुर तहसील में अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश, पोषण वितरण अभियान का शुभारम्भ

  • विवेक कुमार

कानपुर देहात। तहसील अकबरपुर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी कपिल सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने फरियादियों और आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने विभिन्न जनहित से जुड़े मामलों की समीक्षा करते हुए मौके पर ही कई शिकायतों के समाधान के निर्देश दिए। साथ ही पोषण वितरण अभियान का दीप प्रज्वलित कर विधिवत शुभारम्भ भी किया गया।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शासन की प्राथमिकता आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments