कानपुर देहात में उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए डीएम-एसपी ने की बैठक

- विवेक कुमार
कानपुर देहात। कलेक्ट्रेट स्थित सभागार कक्ष में जिलाधिकारी कपिल सिंह और पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय की अध्यक्षता में उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों (सीधी भर्ती-2025) की परीक्षा को पारदर्शी और नकलविहीन ढंग से सम्पन्न कराने के लिए बैठक आयोजित की गई।

बैठक में पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों तथा परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों के साथ परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, निगरानी और अनुशासन का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि किसी भी प्रकार की नकल या अनियमितता की संभावना न रहे।



