श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा, फरियादियों की समस्याओं के प्राथमिकता से समाधान और मामलों के समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश
- आशीष तिवारी
कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न कार्यालयों की कार्यप्रणाली और व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि कार्यालय में आने वाले फरियादियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाए और उनके प्रकरणों का नियमानुसार एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कार्यालय में अनुशासन बनाए रखने तथा अभिलेखों एवं कार्यालयीन कार्यों को व्यवस्थित रखने पर भी जोर दिया। साथ ही अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने दायित्वों का जिम्मेदारी और पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए।
एसपी ने कहा कि फरियादियों की समस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सभी प्रकरणों में समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए पुलिस कार्यालय की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जाए।


