HomeNEWSकानपुर देहात में जनसुनवाई, पुलिस अधिकारियों ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

कानपुर देहात में जनसुनवाई, पुलिस अधिकारियों ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

  • विवेक कुमार

कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक तथा क्षेत्राधिकारीगण ने अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई कर फरियादियों की शिकायतें और समस्याएं सुनीं।

इस दौरान अधिकारियों ने प्राप्त प्रार्थना पत्रों का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का उचित, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। अधिकारियों ने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान पुलिस की प्राथमिकता है।

जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments