NEWSUttar Pradesh

कानपुर देहात में त्योहारों को लेकर पुलिस का रूट मार्च

एसपी के निर्देशन में बाजारों व भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में बढ़ाई गई सतर्कता

  • विवेक कुमार

कानपुर देहात। त्योहारों के मद्देनज़र जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में सभी क्षेत्राधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रूप से निगरानी कर रहे हैं।

इसी क्रम में स्थानीय पुलिस और प्रशिक्षु आरक्षियों के साथ बाजारों, प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर प्रभावी रूट मार्च किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने आम नागरिकों से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया और शांति व सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button