HomeNEWSकानपुर देहात में विकास एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक सम्पन्न, अधिकारियों...

कानपुर देहात में विकास एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक सम्पन्न, अधिकारियों को दिए गए दिशा-निर्देश

प्रभारी मंत्री डॉ. संजय निषाद की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट माती में हुई बैठक, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

  • विवेक कुमार

कानपुर देहात। कलेक्ट्रेट सभागार, माती में प्रभारी मंत्री डॉ. संजय निषाद की अध्यक्षता में विकास कार्यक्रमों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान जनपद के समग्र विकास, सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने पर विशेष जोर दिया गया। प्रभारी मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को पारदर्शिता, समयबद्धता और गुणवत्ता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए, ताकि आमजन को योजनाओं का अधिकतम लाभ मिल सके।

इस अवसर पर प्रतिभा शुक्ला, अजीत सिंह पाल, जिला अध्यक्ष रेणुका सचान सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में जनसेवा, सुशासन और विकास के संकल्प को दोहराते हुए योजनाओं को जमीन पर प्रभावी ढंग से लागू करने पर बल दिया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments