HomeNEWSकानपुर देहात में सघन पुलिस गश्त, आमजन को दिलाया सुरक्षा का भरोसा

कानपुर देहात में सघन पुलिस गश्त, आमजन को दिलाया सुरक्षा का भरोसा

एसपी श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में विभिन्न थाना क्षेत्रों में पैदल गश्त, संवेदनशील इलाकों पर विशेष नजर

  • विवेक कुमार

कानपुर देहात। जनपद कानपुर देहात में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा सघन पैदल गश्त अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने गश्त कर आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना अकबरपुर क्षेत्रान्तर्गत तथा क्षेत्राधिकारी डेरापुर द्वारा थाना मंगलपुर क्षेत्रान्तर्गत पैदल गश्त की गई। इस दौरान पुलिस टीम ने बाजारों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

गश्त के दौरान पुलिस ने लोगों से संवाद कर उन्हें सतर्क रहने की अपील की और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने को कहा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments