NEWSUttar Pradesh
कानपुर देहात में साध्वी निरंजन ज्योति का भव्य स्वागत

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
- विवेक कुमार
कानपुर देहात। साध्वी निरंजन ज्योति को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर जनपद में खुशी का माहौल देखा गया। जनपद की सीमा महतौली (विधानसभा सिकंदरा) पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रेणुका सचान के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने मौजूद रहकर उनका अभिनंदन किया और उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि साध्वी निरंजन ज्योति का नेतृत्व पिछड़े वर्ग के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और एक नया अध्याय स्थापित करेगा।


