- अजय सिंह
कानपुर नगर। आज दिनांक 14/12/2025 को थाना शिवराजपुर, कमिश्नरेट कानपुर नगर के अंतर्गत मिशन शक्ति फेज–5 के तहत एंटी रोमियो टीम द्वारा थाना क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को नारी सुरक्षा, नारी स्वावलंबन के विषय में जागरूक किया गया तथा महिला सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर 1090, 1076, 1098, 112 एवं 181 की विस्तृत जानकारी दी गई।
इसके साथ ही UPCOP ऐप के माध्यम से मिलने वाली विभिन्न जन सुविधाओं, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे व्हाट्सएप, ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि के सुरक्षित उपयोग तथा साइबर सुरक्षा से संबंधित आवश्यक जानकारियां साझा की गईं।
महिलाओं को राज्य सरकार द्वारा संचालित महिला कल्याणकारी योजनाओं — सामूहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना — के साथ-साथ कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से संरक्षण अधिनियम एवं घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई।
अभियान के दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण किए जाने का आश्वासन दिया।


