HomeNEWSकानपुर नगर: मिशन शक्ति फेज–5 के तहत महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा...

कानपुर नगर: मिशन शक्ति फेज–5 के तहत महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी जागरूकता प्रदान

  • प्रियंका द्विवेदी

कानपुर नगर। दिनांक 26 नवंबर 2025 को मिशन शक्ति फेज–5 के अंतर्गत एंटी-रोमियो टीम बेकनगंज द्वारा क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को विभिन्न महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों1090, 1076, 1098, 112, 181 — की विस्तृत जानकारी दी एवं इनके महत्व के बारे में बताया।

इसके साथ ही टीम ने युवतियों को UPCOP ऐप, सोशल मीडिया सुरक्षा, तथा घरेलू हिंसा एवं यौन उत्पीड़न से संरक्षण से जुड़े कानूनों की जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना तथा उन्हें उपलब्ध सुरक्षा संसाधनों के प्रति जागरूक करना रहा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments