HomeNEWSकानपुर नगर: रिज़र्व पुलिस लाइन में चौकीदार सम्मेलन, परिधान वितरण एवं स्वास्थ्य...

कानपुर नगर: रिज़र्व पुलिस लाइन में चौकीदार सम्मेलन, परिधान वितरण एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

  • प्रियंका द्विवेदी

कानपुर नगर। दिनांक 26 नवंबर 2025 को रिज़र्व पुलिस लाइन, कानपुर नगर में चौकीदार सम्मेलन, परिधान वितरण एवं स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) आशुतोष कुमार, संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) विनोद कुमार सिंह, तथा पुलिस उपायुक्त मुख्यालय श्री एस.एम. कासिम आबिदी भी शामिल हुए।

जनपद के कुल 703 ग्राम चौकीदारों में से 389 चौकीदारों ने सम्मेलन में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान चौकीदारों को साइबर जागरूकता (1930 हेल्पलाइन), बीएलओ सहयोग, ग्राम अपराध रोकथाम, अवैध गतिविधियों की गोपनीय सूचना, तथा उनके मूल दायित्वों से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में चौकीदारों को परिधान वितरित किए गए तथा स्वास्थ्य परीक्षण हेतु चिकित्सा शिविर भी आयोजित किया गया। अंत में सभी उपस्थित चौकीदारों को जलपान एवं भोजन कराया गया और कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments