HomeNEWSकानपुर नगर: सुरक्षित यातायात के लिए पुलिस कर्मियों को फर्स्ट एड प्रशिक्षण,...

कानपुर नगर: सुरक्षित यातायात के लिए पुलिस कर्मियों को फर्स्ट एड प्रशिक्षण, क्रिटिकल कॉरिडोर टीम ने लिया भाग

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। दिनांक 14 दिसंबर 2025 को पुलिस उपायुक्त यातायात श्री रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में सुगम, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित यातायात संचालन के उद्देश्य से पुलिस कार्यालय सभागार में एक महत्वपूर्ण फर्स्ट एड ट्रेनिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया।

यह कार्यशाला क्रिटिकल कॉरिडोर टीम के सभी सदस्यों के लिए आयोजित की गई, जिसमें जिले के 18 थानों की कुल 20 टीमों ने सहभागिता की। कार्यशाला का आयोजन जीरो फेटेलिटी डिस्ट्रिक्ट की परिकल्पना को साकार करने तथा डीजी परिपत्र संख्या 42/25 के अनुपालन में किया गया।

कार्यशाला SACTEM संस्था के तत्वावधान में संपन्न हुई, जिसमें डॉ. अनुजा अग्रवाल एवं उनकी टीम द्वारा प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान सड़क दुर्घटनाओं में सीपीआर, डूबने (ड्राउनिंग), जलने (बर्न) जैसी आपात स्थितियों में तत्काल प्राथमिक उपचार की विस्तृत जानकारी दी गई।

इसके अतिरिक्त SACTEM संस्था के डॉ. लोकेन्द्र गुप्ता द्वारा प्राथमिक उपचार की वैज्ञानिक तकनीकों, त्वरित निर्णय क्षमता एवं जीवन रक्षक उपायों पर मार्गदर्शन दिया गया। प्रशिक्षण से पूर्व प्री-टेस्ट एवं प्रशिक्षण उपरांत पोस्ट-टेस्ट आयोजित कर प्रतिभागियों के ज्ञान का आकलन भी किया गया।

कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को प्रशिक्षण मैन्युअल वितरित किए गए तथा हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग के माध्यम से व्यावहारिक अभ्यास कराया गया, जिससे वे वास्तविक परिस्थितियों में प्रभावी ढंग से प्राथमिक उपचार प्रदान कर सकें।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments