HomeNEWSकानपुर: पश्चिम जोन में पुलिस का पैदल गस्त अभियान, संदिग्धों पर कड़ी...

कानपुर: पश्चिम जोन में पुलिस का पैदल गस्त अभियान, संदिग्धों पर कड़ी नजर

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। पुलिस उपायुक्त पश्चिम श्री दिनेश त्रिपाठी के निर्देशन में पश्चिम जोन के सभी थाना क्षेत्रों में बुधवार को पुलिस टीमों ने व्यापक पैदल गस्त की। गस्त के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए पुलिस ने विभिन्न जगहों पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की तलाशी ली।

अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों से भी संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और अपराधियों पर लगातार सख्ती बरती जाएगी।

इस पैदल गस्त से क्षेत्र में न सिर्फ सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हुई बल्कि नागरिकों में विश्वास की भावना भी और अधिक प्रगाढ़ हुई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments