HomeNEWSकानपुर पहुंचे सांसद प्रवीण खंडेलवाल, व्यापार और 'वोकल फॉर लोकल' को मजबूत...

कानपुर पहुंचे सांसद प्रवीण खंडेलवाल, व्यापार और ‘वोकल फॉर लोकल’ को मजबूत करने पर दिया जोर

भारतीय व्यापार महोत्सव-2026 की तैयारियों पर हुई चर्चा, सांसद रमेश अवस्थी सहित व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि रहे मौजूद

  • सौम्या पाण्डेय

कानपुर नगर। दिल्ली के चांदनी चौक से सांसद एवं कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण खंडेलवाल के कानपुर आगमन पर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। वरिष्ठ व्यापारी नेता पंकज अरोड़ा के संयोजन में आयोजित बैठक में व्यापार, उद्योग और ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को सशक्त बनाने सहित विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में कानपुर के सांसद रमेश अवस्थी की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान व्यापारिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भारतीय व्यापार महोत्सव-2026 को सफल बनाने के लिए व्यापक जनसहभागिता सुनिश्चित करने पर चर्चा की।

वक्ताओं ने कहा कि स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देने, स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहित करने तथा छोटे एवं मध्यम व्यापारियों को सशक्त बनाने के लिए सभी व्यापारिक संगठनों को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि भारतीय व्यापार महोत्सव-2026 देश के व्यापार एवं उद्योग क्षेत्र को नई ऊर्जा प्रदान करेगा और ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

इस अवसर पर प्रवीण कुमार शुक्ल, क्षेत्रीय सह संयोजक (मीडिया संपर्क), भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र सहित व्यापारिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments