HomeNEWSकानपुर पुलिस का सघन चेकिंग अभियान: बैंक और एटीएम के आसपास सुरक्षा...

कानपुर पुलिस का सघन चेकिंग अभियान: बैंक और एटीएम के आसपास सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन पड़ताल

  • ऋषभ कुमार

कानपुर नगर। शहर में बढ़ती सुरक्षा आवश्यकताओं को देखते हुए कमिश्नरेट कानपुर पुलिस ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में बैंक एवं एटीएम पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों और बीट टीमों ने बैंक परिसर, एटीएम कक्ष और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा प्रबंधों का बारीकी से निरीक्षण किया।

चेकिंग के दौरान पुलिस ने बैंक/एटीएम के बाहर खड़े या आसपास घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच की। साथ ही पुलिस ने सुरक्षा गार्डों से भी जानकारी ली और उन्हें आवश्यक सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि त्योहारों, वेतन वितरण अवधि और भीड़भाड़ वाले दिनों में बैंकिंग क्षेत्रों में आपराधिक गतिविधियों की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में नियमित चेकिंग से न केवल अपराधियों पर लगाम लगती है, बल्कि आम नागरिकों में सुरक्षा को लेकर भरोसा भी बढ़ता है।

इसके साथ ही पुलिस टीमों ने बैंक प्रबंधकों से सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, अलार्म सिस्टम, सिक्योरिटी प्रोटोकॉल और एटीएम के आसपास प्रकाश व्यवस्था की भी जांच की। जिन स्थानों पर कमियां पाई गईं, उन्हें शीघ्र सुधारने के निर्देश दिए गए।

कानपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर में बैंक/एटीएम के आसपास किसी भी संदिग्ध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments