HomeNEWSकानपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 101 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर मालिकों...

कानपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 101 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर मालिकों को किए सुपुर्द

करीब 27.88 लाख रुपये कीमत के मोबाइल फोन बरामद, नवरात्रि की पूर्व संध्या पर वास्तविक स्वामियों को लौटाए गए फोन

  • हरिओम गुप्ता

कानपुर नगर। कानपुर नगर में पुलिस ने गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत 101 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन सभी मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत 27 लाख 88 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द कर दिए।

यह कार्रवाई दक्षिण जोन की सर्विलांस टीम और विभिन्न थानों में नियुक्त CEIR पोर्टल टीम द्वारा संयुक्त रूप से की गई। पुलिस टीम ने CEIR पोर्टल पर उपलब्ध ट्रेसेबिलिटी की मदद से गुमशुदा मोबाइल फोन का पता लगाया और उन्हें बरामद करने में सफलता हासिल की।

पुलिस के अनुसार, बरामद किए गए मोबाइल फोन कानपुर नगर के अलावा अन्य जनपदों और राज्यों से भी संबंधित थे। टीम ने लगातार प्रयास और आपसी समन्वय के जरिए इन मोबाइल फोन को खोजकर उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाया।

नवरात्रि की पूर्व संध्या पर सभी 101 मोबाइल फोन उनके स्वामियों को वापस सौंपे गए। लंबे समय बाद अपने खोए हुए मोबाइल फोन वापस पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।

पुलिस की इस कार्रवाई से गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी के प्रयासों को सफलता मिली है। साथ ही, मोबाइल फोन वापस मिलने से लोगों को राहत मिली और पुलिस के प्रति आमजन का विश्वास मजबूत हुआ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments