HomeNEWSकानपुर में “एक शाम पहलगाम के शहीदों के नाम” कार्यक्रम, शहीदों को...

कानपुर में “एक शाम पहलगाम के शहीदों के नाम” कार्यक्रम, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक समेत कई गणमान्यजन हुए शामिल, शहीद शुभम द्विवेदी की पुण्यतिथि पर भावुक माहौल

  • सौम्या पाण्डेय

कानपुर नगर। जनपद कानपुर में “एक शाम पहलगाम के शहीदों के नाम” कार्यक्रम का आयोजन कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर उपस्थित सभी गणमान्यजनों ने शहीदों के प्रति कोटिश: नमन करते हुए उनकी वीरता को याद किया।

कार्यक्रम में ज्योतिष पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती महाराज, उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, सांसद देवेंद्र सिंह भोले, जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह (कानपुर दक्षिण) एवं अनिल दीक्षित (कानपुर उत्तर) सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

इसके अलावा शहीद शुभम द्विवेदी के पिता संजय द्विवेदी एवं उनकी पत्नी ऐशन्या पांडेय सहित अनेक गणमान्य लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

इसी क्रम में लाजपत भवन, मोतीझील में आयोजित शोकसभा में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के साथ शामिल होकर पहलगाम (जम्मू-कश्मीर) में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए कानपुर के युवा शुभम द्विवेदी की प्रथम पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस दौरान एक वर्ष पूर्व हुए उस दर्दनाक आतंकी हमले में जान गंवाने वाले सभी 26 भारतीय नागरिकों को भी श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने शहीद शुभम द्विवेदी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिजनों से मिलकर संवेदनाएं व्यक्त कीं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments