HomeNEWSकानपुर में ऑनलाइन IPL सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ₹3.91 करोड़ बरामद, 5...

कानपुर में ऑनलाइन IPL सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ₹3.91 करोड़ बरामद, 5 आरोपी गिरफ्तार

फजलगंज में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: छापेमारी में करोड़ों की नकदी, लैपटॉप-मोबाइल जब्त, मुख्य सरगना फरार; ऑनलाइन ऐप के जरिए चल रहा था पूरा सट्टा नेटवर्क

  • ऋषभ कुमार

कानपुर नगर। कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फजलगंज क्षेत्र में संचालित ऑनलाइन IPL सट्टा गिरोह का पर्दाफाश किया है। थाना फजलगंज पुलिस और सर्विलांस/स्वाट सेंट्रल जोन की संयुक्त टीम द्वारा की गई छापेमारी में ₹3 करोड़ 91 लाख 50 हजार नकद, मोबाइल फोन, लैपटॉप सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए।

पुलिस ने मौके से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि इस पूरे नेटवर्क का मुख्य सरगना अभी फरार बताया जा रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे ऑनलाइन एप और वेबसाइट के माध्यम से सट्टेबाजी की आईडी बनाकर ग्राहकों को उपलब्ध कराते थे। इसके जरिए शहर के विभिन्न क्षेत्रों से पैसे इकट्ठा कर बड़े स्तर पर अवैध सट्टा कारोबार चलाया जा रहा था। इस गिरोह का संचालन मनीष उर्फ प्रोफेसर नामक व्यक्ति द्वारा किया जा रहा था।

गिरफ्तार आरोपी:

  • कार्तिक लखवानी, निवासी कौशलपुरी, थाना नजीराबाद, कानपुर नगर
  • राजकुमार, निवासी बम्बा रोड (वर्तमान पता मसवानपुर), थाना फजलगंज
  • कल्पेश, निवासी उन्जा, जिला मेहसाणा (गुजरात)
  • रवि नाई, निवासी उन्जा, जिला मेहसाणा (गुजरात)
  • विष्णु, निवासी पाटन (गुजरात)

इस सफल कार्रवाई पर पुलिस आयुक्त ने टीम की सराहना करते हुए ₹50,000 का नकद पुरस्कार घोषित किया है। वहीं, मामले में पुलिस और आयकर विभाग की संयुक्त जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments