15 वर्ष पुराने मित्र ने सोने की चेन व ब्रेसलेट के लालच में की हत्या, आरोपी गिरफ्तार; कई टीमों की संयुक्त कार्रवाई से खुला ब्लाइंड मर्डर केस
- ज्योति सिंह
कानपुर नग। थाना नवाबगंज क्षेत्र में 30/31 मई 2026 की रात्रि को कोचिंग संचालक प्रकाश चन्द्र गुप्ता की हुई हत्या के मामले का पुलिस ने मात्र 04 दिनों में सफल अनावरण कर दिया है।
डीसीपी सेंट्रल के निर्देशन में गठित 10 पुलिस टीमों ने 500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य एवं वैज्ञानिक जांच के आधार पर मामले की गहन छानबीन की, जिसके बाद अभियुक्त मोहित द्विवेदी (43 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया।

जांच में सामने आया कि अभियुक्त मृतक का लगभग 15 वर्ष पुराना मित्र था। सोने की चेन एवं ब्रेसलेट के लालच में उसने सुनियोजित तरीके से महिला (बुर्का) का वेश धारण कर हत्या की घटना को अंजाम दिया।
पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से मृतक की सोने की चेन, ब्रेसलेट, घटना में प्रयुक्त बुर्का, दुपट्टा, दस्ताने, लेडीज़ बैग, अवैध तमंचा, कारतूस एवं अन्य सामान बरामद किया है।
पुलिस आयुक्त द्वारा सफल अनावरण करने वाली टीम को ₹50,000 के नगद पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है।


