HomeNEWSकानपुर में डांडिया उत्सव की धूम, गरबा और नृत्य पर जमकर थिरके...

कानपुर में डांडिया उत्सव की धूम, गरबा और नृत्य पर जमकर थिरके शहरवासी

लायंस क्लब ऑफ कानपुर गेंजेस और मारवाड़ी सम्मेलन ने ब्रिज होटल में किया भव्य आयोजन, लाइव सिंगिंग, डांडिया प्रतियोगिताओं और लकी ड्रॉ ने बांधा समां
  • राकेश कुमार

कानपुर नगर। नवरात्रि के उल्लास और उत्साह के बीच लायंस क्लब ऑफ कानपुर गेंजेस एवं मारवाड़ी सम्मेलन कानपुर की ओर से 10 अक्टूबर को ब्रिज होटल में भव्य डांडिया उत्सव का आयोजन किया गया। लायंस क्लब ऑफ कानपुर गेंजेस के स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में संगीत, नृत्य और मनोरंजन का शानदार संगम देखने को मिला। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजे महिला-पुरुषों ने गरबा और डांडिया की थाप पर जमकर नृत्य किया और उत्सव का आनंद लिया।

कार्यक्रम का आयोजन लायन विराट गुप्ता और ओमप्रकाश अग्रवाल की अध्यक्षता में किया गया। समारोह का शुभारंभ सम्मेलन के पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद संगीत और नृत्य की महफिल सजी, जिसमें उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ढोल की थाप और डांडिया गीतों ने पूरे माहौल को उत्साह और उमंग से भर दिया।

उत्सव में देश के चर्चित गायक प्रतीक द्विवेदी, वर्षा दास और शैलजा की प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। उनकी सुरीली आवाज और लोकप्रिय गीतों पर प्रतिभागी डांडिया खेलते नजर आए। कार्यक्रम में साउंड सिस्टम और डीजे की व्यवस्था ने भी उत्सव के माहौल को और जीवंत बनाया। एंकर प्रतीक ने कार्यक्रम का संचालन किया और अपनी प्रस्तुति से लोगों का मनोरंजन किया।

आयोजन के दौरान प्रतिभागियों के लिए कई आकर्षक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। इनमें बेस्ट ड्रेस्ड महिला एवं पुरुष, बेस्ट कपल डांस, बेस्ट ग्रुप डांस, बेस्ट फीमेल डांसर, बेस्ट मेल डांसर, हाइएस्ट एनर्जी डांसर और बेस्ट डेकोरेटिव डांडिया स्टिक जैसी प्रतियोगिताएं शामिल रहीं। इन गतिविधियों ने प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखने को मिला। इसके साथ ही प्रत्येक घंटे लकी ड्रॉ निकाला गया, जिसमें आकर्षक उपहार जीतने का अवसर मिला।

कार्यक्रम में शामिल परिवारों और मेहमानों के लिए चाट, स्नैक्स और स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ डिनर की व्यवस्था भी की गई थी। पारंपरिक परिधानों, रंगीन सजावट और संगीत से सजे इस आयोजन में लोगों ने परिवार और मित्रों के साथ समय बिताया।

इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन शरद अग्निहोत्री, लायन विश्व रतन त्रिपाठी, लायन सीए ज्ञान प्रकाश, लायन श्री गोपाल, लायन विराट गुप्ता, लायन गुंजन आनंद, लायन मनोज अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, लायन राकेश पोतदार, प्रदीप केडिया, संजय अग्रवाल, लायन विवेक गुप्ता, लायन महीप, लायन सुभद्रा और लायन सुधीर सहित दोनों संगठनों के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर डांडिया उत्सव को यादगार बनाया। आयोजन के माध्यम से नवरात्रि की सांस्कृतिक परंपराओं को प्रोत्साहित करने के साथ सामाजिक मेलजोल और सामूहिक उत्सव की भावना को भी बढ़ावा दिया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments