HomeNEWSकानपुर में भाजपा महानगर उत्तर जिला कार्यसमिति की प्रथम बैठक सम्पन्न, संगठन...

कानपुर में भाजपा महानगर उत्तर जिला कार्यसमिति की प्रथम बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार और पश्चिम बंगाल विजय पर जताया आभार

भाजपा संगठनात्मक मजबूती, बूथ सशक्तिकरण और आगामी राजनीतिक रणनीतियों को लेकर आयोजित इस बैठक में पश्चिम बंगाल में पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर प्रस्ताव पारित कर शीर्ष नेतृत्व को बधाई दी गई।

  • सौम्या पाण्डेय

कानपुर नगर। भारतीय जनता पार्टी, कानपुर महानगर उत्तर जिले की कार्यसमिति की प्रथम बैठक आज होटल रोज गार्डन, गुमटी में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। बैठक में एक प्रस्ताव पारित कर पश्चिम बंगाल में पार्टी की ऐतिहासिक विजय पर शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए हार्दिक बधाई दी गई।

बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता किसी पद या व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा के लिए नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के उद्देश्य से कार्य करता है। उन्होंने कहा कि भाजपा की विचारधारा इतनी मजबूत है कि जहां अन्य दलों में संगठन टूटते हैं, वहीं भाजपा में आने वाले कार्यकर्ता अपने साथ जनसमर्थन और टीम लेकर आते हैं।

प्रशिक्षण वर्ग के जिला प्रभारी सतपाल सिंह ने अपने संबोधन में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों को स्मरण करते हुए कहा कि “व्यक्ति से बड़ा दल और दल से बड़ा देश होता है” — यही भाजपा की मूल भावना है। उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता वैचारिक रूप से मजबूत है और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय सिद्धांत के अनुसार अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को भी नेतृत्व का अवसर मिलता है।

कानपुर सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में मिली सफलता कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और संगठन की मजबूती का परिणाम है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता हर परिस्थिति में राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखकर कार्य करता है और यही कारण है कि पार्टी लगातार जनसमर्थन प्राप्त कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों, बूथ सशक्तिकरण, प्रशिक्षण वर्ग और जनसंपर्क अभियानों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संगठन को और अधिक मजबूत करने का संकल्प दिलाया गया।

बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने की, जबकि संचालन जनमेजय सिंह द्वारा किया गया। इस संबंध में जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई।

कार्यक्रम में पूर्व महापौर रविंद्र पाटनी, विधायक सुरेंद्र मैथानी, सुरेश अवस्थी, वेणु रंजन भदौरिया, हर्ष द्विवेदी, राजेश भदौरिया सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा पदाधिकारी एवं जिला कार्यसमिति सदस्य उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments