NEWSUttar Pradesh

कानपुर में मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस का विशेष अभियान, डीसीपी वेस्ट ने दिए सख्त निर्देश

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। शहर में मादक पदार्थों की अवैध बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने विशेष अभियान शुरू किया है। इसी क्रम में 11 मार्च 2026 को पुलिस उपायुक्त पश्चिम एस. एम. क़ासिम आबिदी के नेतृत्व में थाना रावतपुर क्षेत्र में मादक पदार्थों की अवैध बिक्री के विरुद्ध सघन अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने संदिग्ध स्थानों, व्यक्तियों और क्षेत्रों की गहन चेकिंग करते हुए आवश्यक कार्रवाई की। इस दौरान संभावित ठिकानों और गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी गई।

पुलिस उपायुक्त पश्चिम ने पश्चिम जोन के सभी थानों को भी मादक पदार्थों की अवैध बिक्री के खिलाफ विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने थाना प्रभारियों से कहा कि अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित चेकिंग की जाए, संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखी जाए और अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

डीसीपी वेस्ट ने यह भी निर्देश दिए कि मादक पदार्थों की बिक्री में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाकर इस प्रकार की अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जाए।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शहर में मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर रोक लगाने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button