HomeNEWSकानपुर में वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान, गांधी ग्राम रामादेवी संस्था ने किया...

कानपुर में वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान, गांधी ग्राम रामादेवी संस्था ने किया भव्य अभिनंदन

  • दिव्या पाण्डेय

कानपुर नगर। वरिष्ठ नागरिक जन सेवा संस्था गांधी ग्राम रामादेवी ने बुजुर्गों के सम्मान में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम मलिक गेस्ट हाउस में आयोजित किया गया, जिसमें जिलाधिकारी श्री जितेंद्र प्रताप सिंह, एयर कमोडोर श्री पी.के. नरेंद्र (AOC वायु सेना, चकेरी), प्रभु चेतन अरुण पुरी महाराज, सीएमएस डॉ. नवीन चंद्र, और वरिष्ठ समाजसेवी हरिप्रसाद तोषनीवाल जी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में 85 वर्ष से लेकर 100 वर्ष तक के बुजुर्ग नागरिकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बुजुर्गों के योगदान और उनके अनुभवों को साझा करने का भी अवसर मिला, जिससे सभी उपस्थित लोगों में उत्साह और सम्मान की भावना देखी गई।

संस्था के संस्थापक मनोज यादव (राजा भैया, निर्दलीय हैट्रिक पार्षद) ने बुजुर्गों के कल्याण और समाज में उनके योगदान को आगे बढ़ाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी दी।

गांधी ग्राम रामादेवी संस्था में जुड़ने और वरिष्ठ नागरिक सेवा में सहयोग करने के लिए इच्छुक लोग 9236058711 पर संपर्क कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments