HomeNEWSकानपुर राजकीय पॉलिटेक्निक में राष्ट्रीय पोषण माह पर जागरूकता कार्यक्रम

कानपुर राजकीय पॉलिटेक्निक में राष्ट्रीय पोषण माह पर जागरूकता कार्यक्रम

छात्र-छात्राओं को संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति किया जागरूक, सामाजिक सरोकारों से जुड़ने का दिया संदेश

  • सौम्या पाण्डेय

कानपुर नगर। राजकीय पॉलिटेक्निक कानपुर में शुक्रवार, 11 सितंबर 2026 को ‘राष्ट्रीय पोषण माह’ के उपलक्ष्य में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के प्रधानाचार्य अरुण कुमार वर्मा के कुशल मार्गदर्शन में मिशन शक्ति एवं महिला कल्याण समिति द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माँ भगवती मेमोरियल चैरिटेबल सोसाइटी की सचिव अनुराधा सिंह उपस्थित रहीं। उन्होंने छात्र-छात्राओं को सामाजिक कार्यों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ समाज सेवा एवं मानवीय सरोकारों में भी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

विशिष्ट वक्ता एवं डायटीशियन शुभम वर्मा ने राष्ट्रीय पोषण माह के महत्व पर प्रकाश डालते हुए संतुलित आहार, स्वस्थ जीवनशैली तथा दैनिक दिनचर्या में आवश्यक पोषक तत्वों को शामिल करने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने युवाओं में खानपान की गलत आदतों से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक करते हुए मौसमी एवं पौष्टिक आहार अपनाने पर विशेष बल दिया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य अरुण कुमार वर्मा ने कहा कि स्वस्थ शरीर और जागरूक मस्तिष्क ही विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य का आधार हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में समिति की सदस्याओं रूपाली सिंह, अनुपमा यादव, लोवी कौशल अग्रवाल, गरिमा सिंह, आभा शक्ति, रुचि सिंह, अनुभा गुप्ता, वसुधा मौर्य, निशा शर्मा एवं देविका श्रीवास्तव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अंत में आभार ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments