HomeNEWSकानपुर: होनहार छात्रा को साइकिल भेंट, शिक्षा को बढ़ावा देने की अनोखी...

कानपुर: होनहार छात्रा को साइकिल भेंट, शिक्षा को बढ़ावा देने की अनोखी पहल

पासी का डेरा विद्यालय में आगे की पढ़ाई को प्रोत्साहित करने के लिए शुरू की गई सराहनीय मुहिम

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। कानपुर के विकासखंड भीतरगांव स्थित परिषदीय विद्यालय पासी का डेरा में एक होनहार छात्रा को साइकिल भेंट कर शिक्षा को प्रोत्साहित करने की पहल की गई।

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रिचा त्रिवेदी द्वारा शुरू की गई इस मुहिम के तहत हर वर्ष सत्रांत में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को साइकिल प्रदान की जाती है, जिससे वे आगे की पढ़ाई आसानी से जारी रख सकें। इस वर्ष कक्षा 5 की छात्रा गौरी को साइकिल देकर सम्मानित किया गया।

इस पहल की शुरुआत वर्ष 2023 में एक अभिभावक द्वारा दूर स्कूल जाने से मना करने की स्थिति के बाद की गई, जिसके बाद बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करने हेतु साइकिल भेंट करने की परंपरा शुरू की गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी पूनम वर्मा ने किया और उन्होंने इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की। कार्यक्रम में सहायक अध्यापक निरुपमा शुक्ला, शिक्षामित्र राजेंद्र कुमार, गौरी की माता सहित अन्य अभिभावक भी उपस्थित रहे।

ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे बच्चों की शिक्षा को बढ़ावा देने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments