HomeNEWSकारगिल विजय दिवस पर 16 युवाओं ने किया रक्तदान, ‘सर्व फॉर ह्यूमैनिटी’...

कारगिल विजय दिवस पर 16 युवाओं ने किया रक्तदान, ‘सर्व फॉर ह्यूमैनिटी’ का तीन दिवसीय शिविर संपन्न

रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न देकर किया गया सम्मानित, युवाओं ने रक्तदान को बताया सच्ची राष्ट्रसेवा

  • निखिल गुप्ता

फतेहपुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर अमर शहीदों की स्मृति को समर्पित सामाजिक संस्था ‘सर्व फॉर ह्यूमैनिटी’ के सहयोग से मानस रक्तकेंद्र में आयोजित तीन दिवसीय रक्तदान शिविर का सफलतापूर्वक समापन हुआ। शिविर के दौरान 16 युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा और राष्ट्रभक्ति का प्रेरणादायी संदेश दिया।

रक्तदान करने वालों में दानिश अर्श, मतीन खान, शुभम गुप्ता, दक्ष, अनमोल श्रीवास्तव, सार्थक, सुमित पटेल, आरिफ, हेमंत, शुभम सिंह, अवधेश, दीपराज, अनिल, अंकित पटेल, आशीष और राकेश मौर्य शामिल रहे। युवाओं के उत्साह और सेवा भावना ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

रक्तदाताओं ने कहा कि कारगिल के वीर सैनिकों ने देश की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। उन्होंने कहा कि भले ही वे सीमा पर जाकर देश की सेवा नहीं कर सकते, लेकिन रक्तदान के माध्यम से किसी जरूरतमंद का जीवन बचाकर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर सकते हैं। उन्होंने सभी स्वस्थ युवाओं से नियमित रक्तदान करने की अपील भी की।

शिविर के समापन अवसर पर मानस रक्तकेंद्र के प्रभारी अमन यादव ने सभी 16 रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और ऐसे आयोजन समाज में जागरूकता बढ़ाने के साथ लोगों को मानव सेवा के लिए प्रेरित करते हैं।

इस अवसर पर सर्व फॉर ह्यूमैनिटी के प्रतिनिधि फूल सिंह मौर्य, राजेश मौर्य, गुरमीत सिंह, मनु द्विवेदी, कुमार शेखर तथा मानस रक्तकेंद्र से अमन यादव, अनुस पटेल, विष्णु और बलराम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने शिविर के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments