HomeNEWSकृषि विश्वविद्यालय में निकली भव्य तिरंगा रैली, गूंजे देशभक्ति के नारे

कृषि विश्वविद्यालय में निकली भव्य तिरंगा रैली, गूंजे देशभक्ति के नारे

कुलपति डॉ. संजीव गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रैली को किया रवाना, छात्रों और शिक्षकों ने लिया राष्ट्र निर्माण का संकल्प

  • हरिओम गुप्ता

कानपुर नगर। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कानपुर में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं श्रमिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम का शुभारंभ ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन से हुआ। राष्ट्रगीत के सामूहिक गायन से पूरे विश्वविद्यालय परिसर में देशभक्ति और उत्साह का वातावरण बन गया। इसके बाद विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. संजीव गुप्ता ने तिरंगा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

तिरंगा रैली में विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालयों के अधिष्ठाता, शिक्षकगण, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं शामिल हुए। डॉ. कौशल कुमार, अधिष्ठाता कृषि एवं वानिकी महाविद्यालय, डॉ. सीमा सोनकर, अधिष्ठाता सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय, डॉ. वी.के. त्रिपाठी, अधिष्ठाता उद्यानिकी महाविद्यालय, डॉ. मुकेश श्रीवास्तव, अधिष्ठाता छात्र कल्याण, डॉ. रश्मि सिंह, एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक सहित विभिन्न अधिकारी एवं शिक्षक मौजूद रहे।

इसके अलावा डॉ. राजीव कुमार, कार्यक्रम अधिकारी एनएसएस इकाई-1, डॉ. अरुण कुमार, कार्यक्रम अधिकारी एनएसएस इकाई-2, डॉ. संघमित्रा महापात्रा, कार्यक्रम अधिकारी एनएसएस इकाई-3, डॉ. उमानाथ शुक्ला, कार्यक्रम अधिकारी एनएसएस इकाई-7, डॉ. विनीता सिंह, ईसीएम प्रभारी, डॉ. एकता शर्मा, प्रोफेसर, डॉ. मुक्ता गर्ग, विभागाध्यक्ष प्रभारी मानव विकास एवं परिवार अध्ययन विभाग तथा डॉ. संगीता गुप्ता सहित अनेक शिक्षक एवं शिक्षण सहयोगी उपस्थित रहे।

रैली में एनएसएस इकाई 1, 2, 3 एवं 7 के स्वयंसेवकों के साथ कृषि एवं सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं श्रमिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ पूरे जोश और उत्साह से रैली में सहभागिता की।

तिरंगा रैली नंदी चौराहा से प्रारंभ होकर कंपनी बाग तक निकाली गई। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति का संदेश दिया। साथ ही विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का संकल्प भी लिया।

रैली के माध्यम से प्रतिभागियों ने संविधान के आदर्शों का पालन करने तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया। पूरे मार्ग में तिरंगे लहराते नजर आए और देशभक्ति के नारों से वातावरण गुंजायमान रहा।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, देश की एकता एवं अखंडता की रक्षा तथा राष्ट्र की प्रगति और समृद्धि के लिए निरंतर कार्य करने की सामूहिक प्रतिज्ञा के साथ हुआ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments