HomeNEWSकृष्णा नगर मेट्रो स्टेशन क्षेत्र का डीसीपी यातायात ने किया निरीक्षण

कृष्णा नगर मेट्रो स्टेशन क्षेत्र का डीसीपी यातायात ने किया निरीक्षण

यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

  • शालिनी शर्मा

लखनऊ। डीसीपी यातायात रवीना त्यागी द्वारा कृष्णा नगर मेट्रो स्टेशन क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्र की यातायात व्यवस्था, वाहन आवागमन एवं सड़क सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

इस दौरान डीसीपी यातायात ने एसीपी कृष्णा नगर श्री रजनीश वर्मा एवं टीआई कृष्णा नगर श्री विनोद सिंह को यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं व्यवस्थित बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मेट्रो स्टेशन के आसपास यातायात संचालन पर सतत निगरानी रखी जाए तथा आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए। साथ ही सड़क पर अनावश्यक वाहन खड़े होने एवं जाम की स्थिति उत्पन्न होने पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments