HomeNEWSकेजरीवाल की याचिका खारिज: हाईकोर्ट में सुनवाई जारी रहेगी

केजरीवाल की याचिका खारिज: हाईकोर्ट में सुनवाई जारी रहेगी

सौरभ भारद्वाज बोले— “जज साहब ने कहा, मैं ही सुनूंगी केस और दूंगी न्याय”

  • नेहा पाठक

नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट से आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को राहत नहीं मिली है। जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने उनकी याचिका खारिज करते हुए स्पष्ट किया है कि कथित शराब घोटाला मामले की सुनवाई वही जारी रखेंगी।

कोर्ट के इस फैसले पर ‘आप’ नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पार्टी ने न्याय को लेकर अपनी आशंकाएं अदालत के सामने रखी थीं, लेकिन अब जब जस्टिस शर्मा ने स्वयं सुनवाई जारी रखने का फैसला किया है और न्याय का भरोसा दिलाया है, तो उनका निर्णय स्वीकार है।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि किसी जज से केस से अलग होने की अपील का मतलब यह नहीं होता कि जज पक्षपाती है। यह केवल पक्षकार की ओर से न्याय मिलने को लेकर उठी शंकाओं को सामने रखने का एक तरीका होता है।

उन्होंने आगे बताया कि इस मामले में अरविंद केजरीवाल की ओर से करीब 10 बिंदुओं के जरिए आशंकाएं जताई गई थीं। हालांकि, जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने साफ कर दिया कि मामले की सुनवाई वही करेंगी और न्याय भी सुनिश्चित करेंगी।

अब इस फैसले के बाद केस की सुनवाई दिल्ली हाईकोर्ट में उसी बेंच के समक्ष आगे बढ़ेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments