HomeNEWSकैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने पुखरायां में लाभार्थियों को बांटे चेक, 9...

कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने पुखरायां में लाभार्थियों को बांटे चेक, 9 साल की उपलब्धियां गिनाईं

सरकारी योजनाओं के माध्यम से नागरिकों को किया गया सशक्त, आत्मनिर्भर बनने का दिया संदेश

  • विवेक कुमार

कानपुर देहात। पुखरायां स्थित नगर पालिका परिषद में उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान मुख्य रूप से शामिल हुए।

इस दौरान राकेश सचान ने बीते नौ वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाते हुए विभिन्न विभागीय जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित किया। कार्यक्रम में कई लाभार्थियों को चेक वितरित कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का प्रयास किया गया।

उन्होंने नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं, महिलाओं और जरूरतमंदों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। साथ ही सभी से अपील की कि वे सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments