आईआईएमए एवं जिला क्षय रोग विभाग ने चिकित्सकों से टीबी उन्मूलन अभियान में सक्रिय सहयोग का किया आह्वान
- पूजा परिहार
झांसी। भारत सरकार के “क्षय रोग मुक्त भारत” लक्ष्य को सफल बनाने के उद्देश्य से जिला क्षय रोग कार्यालय झांसी एवं इण्डियन इंटीग्रेटिड मेडिकल एसोसियेशन (आईआईएमए), झांसी के संयुक्त तत्वावधान में स्टेशन रोड स्थित होटल के-3 में चिकित्सा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. देवेन्द्र पटसारिया ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. यू.एन. सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. विक्रम आनन्द उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। डॉ. बी. एस. साहू ने मुख्य अतिथि डॉ. यू.एन. सिंह को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया, जबकि आशीष कुमार अग्रवाल ने विशिष्ट अतिथि डॉ. विक्रम आनन्द का स्वागत किया। इसी क्रम में रवि कुमार नामदेव एवं पवन कुमार ने क्रमशः जिलाध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र पटसारिया एवं सचिव डॉ. राजेन्द्र सोनी को पुष्पगुच्छ भेंट किए।

इसके बाद मनीषा सिंह ने राष्ट्रीय महासचिव डॉ. सुनयना उपाध्याय, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ. संजय मोदी, उत्तर प्रदेश महासचिव डॉ. अनुपम सिंह, उत्तर प्रदेश प्रभारी डॉ. देवेश मनोचा, झांसी शाखा की उपाध्यक्ष डॉ. रीमा सोनकर, कोषाध्यक्ष डॉ. रंजीत सिंह बघेल, विमेंस फोरम सचिव डॉ. मोनिका मिश्रा एवं संरक्षक डॉ. बी. एस. साहू का स्वागत किया।
मुख्य अतिथि डॉ. यू.एन. सिंह ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए भारत सरकार द्वारा संचालित “टीबी मुक्त भारत” अभियान की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार क्षय रोग उन्मूलन के लिए लगातार प्रयासरत है और चिकित्सकों की भागीदारी इस लक्ष्य को प्राप्त करने में बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने चिकित्सकों से अपनी क्लीनिक एवं अस्पतालों से टीबी जांच हेतु सैंपल कलेक्शन सुनिश्चित करने की अपील की तथा उपस्थित चिकित्सकों के सवालों के संतोषजनक उत्तर भी दिए।

विशिष्ट अतिथि डॉ. विक्रम आनन्द ने कहा कि आयुष चिकित्सकों की भागीदारी से टीबी उन्मूलन अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। उन्होंने सरकार से पूर्व की भांति आयुर्वेद, होम्योपैथ एवं यूनानी चिकित्सकों की क्लीनिक एवं अस्पतालों में डॉट सेंटर (DOT Centre) पुनः शुरू करने का अनुरोध किया, ताकि सरकार का लक्ष्य आमजन तक आसानी से पहुंच सके।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ. नीलम आनन्द, डॉ. मनीषा वर्मा, डॉ. अनुभूति मोदी, डॉ. राखी सेठ, डॉ. स्वाति श्रीवास्तव, डॉ. भरत सोनी, डॉ. संजीव गुप्ता, डॉ. पी.डी. पस्तोर, डॉ. सुरेश कुमार गुप्ता, डॉ. केदार सेठ, डॉ. ब्रजेश गुप्ता, डॉ. धीरज अग्रवाल, डॉ. हरिकांत रायकवार, डॉ. के.के. वर्मा, डॉ. हितेंद्र मनकेले एवं डॉ. अर्पित कुमार सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन रूपेश नामदेव ने किया, जबकि अंत में डॉ. राम करण राजपूत ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित चिकित्सकों के प्रति आभार व्यक्त किया।


