HomeNEWSगणपति बप्पा की विदाई, धर्मोत्थान चेतना समिति के कार्यकर्ताओं की आंखें नम

गणपति बप्पा की विदाई, धर्मोत्थान चेतना समिति के कार्यकर्ताओं की आंखें नम

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। 27 अगस्त से भदौरिया चौराहा, रामकृष्ण नगर में धर्मोत्थान चेतना समिति के तत्वाधान में गणपति बप्पा के भव्य कार्यक्रम चल रहे थे। सुबह से शाम तक भजन, कीर्तन, संगीत और भागवत के अनेक कार्यक्रम संपन्न हुए।

आज 4 सितंबर को गणपति बप्पा का विसर्जन किया गया। प्रातःकाल हवन-पूजन के बाद विसर्जन यात्रा प्रारंभ हुई। यात्रा भदौरिया चौराहा से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए ड्योढ़ी घाट पर समाप्त हुई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं की आंखें भावुकता से नम रही। साथ ही भंडारे का भी आयोजन किया गया।

इस आयोजन में ओम नारायण त्रिपाठी, डॉक्टर दिवाकर मिश्र, दलजीत सिंह भदोरिया, सतीश गुप्ता, मनोज अवस्थी, आनंद शुक्ला, अजय गुप्ता, गौरव मिश्रा, दुर्गेश त्रिपाठी, मनीष दीक्षित, नीरज तिवारी, श्री कृष्णा बाजपेई, दीपक यादव, चंद्रशेखर वर्मा और राजेंद्र मिश्रा सहित कई भक्तजन उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments