HomeNEWSगुरु नानक देव जी जयंती पर पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने मोतीझील...

गुरु नानक देव जी जयंती पर पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने मोतीझील कार्यक्रम में की सहभागिता

  • ऋषभ कुमार

कानपुर नगर। सिख धर्म के संस्थापक श्री गुरु नानक देव जी की जयंती के अवसर पर दिनांक 05 नवम्बर 2025 को पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने थाना स्वरूपनगर क्षेत्र के मोतीझील स्थित कार्यक्रम में सहभाग किया।

इस अवसर पर उन्होंने गुरु नानक देव जी के उपदेशों — सत्य, सेवा और समभाव — को जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान सौहार्द और शांति का संदेश देते हुए उन्होंने नगरवासियों को जयंती की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में अपर पुलिस उपायुक्त (अभिसूचना) तथा थाना प्रभारी स्वरूपनगर सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments