HomeNEWSगृहिणी उत्सव बाजार एवं प्रदर्शनी में पहुंचीं विधायक नीलिमा कटियार, महिला उद्यमियों...

गृहिणी उत्सव बाजार एवं प्रदर्शनी में पहुंचीं विधायक नीलिमा कटियार, महिला उद्यमियों का बढ़ाया उत्साह

हस्तनिर्मित उत्पादों और महिलाओं की कला-कौशल की सराहना, आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने वाले आयोजन की प्रशंसा

  • सौम्या पाण्डेय

कानपुर नगर। कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र में संरक्षण परिवार द्वारा आयोजित ‘गृहिणी उत्सव बाजार एवं प्रदर्शनी’ में पहुंचकर भाजपा विधायक नीलिमा कटियार ने महिलाओं द्वारा तैयार किए गए हस्तनिर्मित उत्पादों का अवलोकन किया। उन्होंने प्रदर्शनी में लगाए गए सभी स्टॉलों पर जाकर महिलाओं से बातचीत की और उनके हुनर एवं रचनात्मकता की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

विधायक नीलिमा कटियार ने कहा कि महिलाओं की प्रतिभा, आत्मनिर्भरता और रचनात्मकता को मंच प्रदान करने वाले ऐसे आयोजन समाज के लिए प्रेरणादायी हैं। गृहिणियों द्वारा अपने हुनर को उत्पादों के रूप में प्रस्तुत करना और उसे बाजार तक पहुंचाना महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने कहा कि इस तरह के मंच महिलाओं को अपनी प्रतिभा पहचानने और उसे आर्थिक आत्मनिर्भरता से जोड़ने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने प्रदर्शनी में शामिल सभी महिलाओं को उनके प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं।

नीलिमा कटियार ने सफल आयोजन के लिए संस्था की अध्यक्ष अनु गोयल, उपाध्यक्ष सुमन निगम, सचिव मीना महरोत्रा एवं उपसचिव ममता रस्तोगी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

प्रदर्शनी में महिलाओं द्वारा तैयार किए गए विभिन्न हस्तनिर्मित एवं रचनात्मक उत्पाद आकर्षण का केंद्र रहे। विधायक ने सभी प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाते हुए उनके हुनर को आगे बढ़ाने की शुभकामनाएं दीं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments