HomeNEWSगैस एजेंसी का संयुक्त निरीक्षण, अफवाहों से बचने की अपील

गैस एजेंसी का संयुक्त निरीक्षण, अफवाहों से बचने की अपील

  • विवेक कुमार

कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी भोगनीपुर ने उप जिलाधिकारी भोगनीपुर तथा पूर्ति निरीक्षक के साथ संयुक्त रूप से कस्बा अमरौधा स्थित गैस एजेंसी का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने गैस आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था की जानकारी लेते हुए संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही आमजन से रसोई गैस की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की।

अधिकारियों ने कहा कि गैस की आपूर्ति सामान्य है और उपभोक्ताओं को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार समय पर गैस उपलब्ध कराई जा रही है। किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments