HomeNEWSगोरखपुर: जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनी महिलाओं की फरियाद, जमीन...

गोरखपुर: जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनी महिलाओं की फरियाद, जमीन व इलाज के लिए दिए निर्देश

  • प्रियंका दूबे

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के दौरान उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए 250 लोगों की समस्याएँ सुनी और अधिकारियों को तुरंत समाधान के निर्देश दिए।

जनता दर्शन में एक महिला ने अपने आवास निर्माण और जमीन कब्जे से जुड़ी समस्याएँ बताईं। सीएम योगी ने पीड़ित महिला को भरोसा दिलाया कि उसकी जमीन पर उसे कब्जा दिलाया जाएगा और दबंगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। बैंक संबंधी समस्याओं को लेकर आई महिलाओं को भी मुख्यमंत्री ने नि:शुल्क सहायता और फार्म हिंदी में भरने की सुविधा का आश्वासन दिया।

सीएम योगी ने कहा कि हर पात्र व्यक्ति को राज्य की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। जरूरतमंदों के इलाज में आर्थिक तंगी कोई बाधा नहीं बनेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गंभीर बीमारियों के इलाज में आर्थिक सहायता का पूरा प्रबंध किया जाए। पिछले एक वर्ष में गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए 1,100 करोड़ रुपये का राहत कोष उपलब्ध कराया गया है।

मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन में आए बच्चों को चॉकलेट देकर पढ़ाई के लिए प्रेरित किया और कहा कि अधिकारियों को जनकल्याण कार्यों को हमेशा प्राथमिकता पर रखना चाहिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments