HomeNEWSगोरखपुर में छात्राओं को दिया गया ताइक्वांडो प्रशिक्षण, आत्मरक्षा के प्रति किया...

गोरखपुर में छात्राओं को दिया गया ताइक्वांडो प्रशिक्षण, आत्मरक्षा के प्रति किया जागरूक

कस्तूरबा गांधी विद्यालय में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में बालिकाओं ने दिखाया आत्मरक्षा कौशल, आत्मनिर्भर बनने का संदेश

प्रियंका दुबे

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं छात्राओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक और सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में गोरखपुर स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय में छात्राओं को ताइक्वांडो प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य बालिकाओं को विषम परिस्थितियों में स्वयं की सुरक्षा करने के लिए सक्षम बनाना और उनमें आत्मविश्वास विकसित करना है।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने आत्मरक्षा से जुड़े विभिन्न तकनीकों का शानदार प्रदर्शन किया। बालिकाओं के इस प्रदर्शन ने यह साबित किया कि उचित प्रशिक्षण मिलने पर वे किसी भी चुनौती का सामना करने में सक्षम हैं। उपस्थित लोगों ने छात्राओं के कौशल और आत्मविश्वास की सराहना की।

इस अवसर पर राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष एवं भाजपा नेत्री अपर्णा बिष्ट यादव भी मौजूद रहीं। उन्होंने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आत्मरक्षा का प्रशिक्षण आज के समय में बेहद आवश्यक है और इससे बालिकाएं आत्मनिर्भर बन सकती हैं।

कार्यक्रम ने छात्राओं को न केवल शारीरिक रूप से मजबूत बनाया, बल्कि उनके अंदर आत्मविश्वास और सुरक्षा के प्रति जागरूकता भी बढ़ाई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments