HomeNEWSगोरखपुर में भक्त प्रह्लाद की भव्य शोभायात्रा निकली, रंगोत्सव की दी शुभकामनाएं

गोरखपुर में भक्त प्रह्लाद की भव्य शोभायात्रा निकली, रंगोत्सव की दी शुभकामनाएं

  • प्रियंका दुबे

गोरखपुर। शिवावतारी महायोगी गुरु गुरु गोरखनाथ जी की पावन तपोभूमि गोरखपुर के पाण्डेयहाता क्षेत्र में ‘श्री श्री होलिका दहन उत्सव समिति’ के तत्वावधान में भक्त प्रह्लाद जी की भव्य और ऐतिहासिक शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

आयोजकों ने बताया कि दशकों से चली आ रही यह परंपरा सनातन आस्था, धर्म की विजय और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक है। शोभायात्रा के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर उपस्थित जनों ने प्रदेशवासियों को रंगोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सामाजिक सौहार्द और परंपराओं को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments