HomeNEWSगोविंद नगर विधानसभा के लाजपत नगर मंडल में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

गोविंद नगर विधानसभा के लाजपत नगर मंडल में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

विधायक सुरेंद्र मैथानी और जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश, नन्हीं बच्चियों की प्रस्तुति रही आकर्षण का केंद्र

  • सौम्या पाण्डेय

कानपुर नगर। हर घर तिरंगा अभियान के तहत गोविंद नगर विधानसभा के लाजपत नगर मंडल में मंडल अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा शास्त्री नगर स्थित अटल चौक से प्रारंभ होकर काली मठिया मंदिर होते हुए मरियमपुर चौराहा स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा तक पहुंची।

तिरंगा वीर सपूतों के बलिदान का प्रतीक : सुरेंद्र मैथानी

यात्रा में मुख्य वक्ता के रूप में शामिल विधायक सुरेंद्र मैथानी ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश के वीर सपूतों के बलिदान, मातृभूमि के सम्मान और आजादी के अमर संदेश का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हमें तिरंगे की शान को हर हाल में बनाए रखना है। देशभक्ति की भावना के साथ मनाया जा रहा यह उत्सव हमें राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों की याद दिलाता है।

हर घर पर तिरंगा एकजुटता का संदेश : अनिल दीक्षित

भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान है। प्रत्येक भारतीय के हृदय में राष्ट्रप्रेम की भावना और प्रत्येक घर पर तिरंगा देश के प्रति हमारी एकजुटता का संदेश देता है।

तिरंगा यात्रा में आम जनमानस ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। युवा, बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर ‘वंदे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ के उद्घोष करते हुए देशभक्ति के गीतों पर उत्साह के साथ आगे बढ़ते नजर आए।

नन्हीं बच्चियों की देशभक्ति प्रस्तुति ने मोहा मन

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण नन्हीं बच्चियों की देशभक्ति से सजी प्रस्तुतियां रहीं। आद्रीका दुबे भारत माता तथा सानविका दुबे सीमा पर तैनात वीर सैनिक के वेश में यात्रा में शामिल हुईं। दोनों बच्चियों की प्रस्तुति देखकर उपस्थित लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

करीब दो किलोमीटर लंबी पैदल तिरंगा यात्रा पूरे मार्ग में देशभक्ति के रंग में रंगी रही। जगह-जगह स्थानीय नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया और बड़ी संख्या में लोग स्वयं यात्रा में शामिल हुए।

यात्रा के नेतृत्व कर रहे मंडल अध्यक्ष अजय राय ने आमजन से अपील की कि प्रत्येक घर पर देश की शान तिरंगा फहराएं और स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व को पूरे उत्साह एवं गौरव के साथ मनाएं।

कार्यक्रम में जन्मेजय सिंह, दीपक सिंह, लालू गंगवानी, विजय मिश्रा, राघवेंद्र दुबे, रवि, रंजीता पाठक, प्रेम सिंह, सरोज सिंह, पूनम कपूर, दीपक राजपूत, अरुण दुबे, प्रदीप भाटिया, संतोष सिंह, राधा पाण्डेय, सत्य नारायण गुप्ता, विनय पाल, सतीश शुक्ला, प्रदीप गुप्ता, शोभा शुक्ला, प्रीती गौतम, राकेश सिद्धार्थ, सरिता साहनी, अनुराग प्रभाकर, आयुष द्विवेदी, राहुल रस्तोगी, मनीष शुक्ला, मोहन विश्वकर्मा, बसंत शर्मा, अजय गुप्ता, विक्रम वर्मा, दिलीप गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments