HomeNEWSग्रीन कॉरिडोर व्यवस्था का औचक निरीक्षण, आपातकालीन सेवाओं को और सशक्त बनाने...

ग्रीन कॉरिडोर व्यवस्था का औचक निरीक्षण, आपातकालीन सेवाओं को और सशक्त बनाने के निर्देश

ICCC कंट्रोल रूम में व्यवस्थाओं की समीक्षा, कर्मियों को SOP के कड़ाई से पालन और त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के निर्देश

  • प्रतीक कुमार

कानपुर नगर। दिनांक 01 अप्रैल 2026 को पुलिस उपायुक्त यातायात श्री रवीन्द्र कुमार द्वारा Integrated Command and Control Centre (ICCC) के कंट्रोल रूम में स्थापित ग्रीन कॉरिडोर सेल का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्रीन कॉरिडोर सेल की कार्यप्रणाली, उपलब्ध संसाधनों एवं आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान ड्यूटीरत कर्मचारियों से संवाद करते हुए शहर की भौगोलिक स्थिति, प्रमुख मार्गों, वैकल्पिक रास्तों तथा ट्रैफिक के पीक आवर्स की समुचित जानकारी रखने पर विशेष जोर दिया गया।

पुलिस उपायुक्त ने निर्देशित किया कि सभी कर्मी मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करें। साथ ही ग्रीन कॉरिडोर से संबंधित प्रत्येक गतिविधि का रिकॉर्ड सुव्यवस्थित रूप से संधारित करने के भी निर्देश दिए गए।

उन्होंने कहा कि आमजन की सुरक्षा एवं जीवन रक्षक सेवाओं को प्राथमिकता देना पुलिस की सर्वोच्च जिम्मेदारी है और ग्रीन कॉरिडोर इस दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसे और अधिक प्रभावी बनाने की आवश्यकता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments