HomeNEWSग्रीन पार्क स्टेडियम में आगामी क्रिकेट मैचों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की...

ग्रीन पार्क स्टेडियम में आगामी क्रिकेट मैचों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। आगामी क्रिकेट मैचों को देखते हुए 16 सितंबर 2025 को यूपीसीए की टीम, संजय कपूर और अन्य सुरक्षा अधिकारियों की संयुक्त बैठक ग्रीन पार्क स्टेडियम परिसर में आयोजित की गई। इस दौरान स्टेडियम एवं उसके आसपास की सुरक्षा व्यवस्थाएँ, दर्शकों के प्रवेश-निकास मार्ग, पार्किंग व्यवस्था, और निषिद्ध वस्तुओं की रोकथाम जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

अधिकारियों ने बताया कि दर्शकों को सहज एवं सुरक्षित अनुभव प्रदान करने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जाएंगे। चूंकि आयोजन में अब लगभग 12–13 दिन शेष हैं, इसलिए प्रतिदिन समीक्षा एवं तैयारी बैठकें आयोजित की जाएँगी।

संजय कपूर ने कहा कि हमारा प्रयास रहेगा कि ग्रीन पार्क स्टेडियम की गौरवशाली परंपरा के अनुरूप दर्शकों को पूर्ण सुरक्षा के साथ मैच का आनंद मिल सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments