HomeNEWSघाटमपुर रोड पर चला संयुक्त प्रवर्तन अभियान

घाटमपुर रोड पर चला संयुक्त प्रवर्तन अभियान

ओवरलोड वाहनों, फर्जी नंबर प्लेट और यातायात नियम तोड़ने वालों पर हुई कार्रवाई

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। नवीन गल्ला मंडी थाना क्षेत्र स्थित हनुमंत बिहार घाटमपुर रोड पर उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार संयुक्त प्रवर्तन अभियान चलाया गया।

अभियान में एआरटीओ विभाग, खनन विभाग, एसीपी ट्रैफिक, संबंधित जोन टीआई, रूट मार्शल तथा थाना हनुमंत बिहार पुलिस फोर्स द्वारा संयुक्त रूप से ट्रक, डंपर एवं बसों की सघन चेकिंग की गई।

चेकिंग अभियान के दौरान ओवरलोड वाहनों, गलत नंबर प्लेट लगाकर चल रहे वाहनों, एक्सल उठाकर संचालित किए जा रहे ट्रकों तथा बिना वैध प्रपत्रों के संचालित वाहनों की जांच की गई। इसके साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार प्रवर्तनात्मक कार्रवाई की गई।

अधिकारियों ने बताया कि सड़क सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से ऐसे अभियान आगे भी लगातार चलाए जाते रहेंगे, ताकि नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा सके और दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण लगाया जा सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments