HomeNEWSचंदर नगर में सपा नेत्री पूजा शुक्ल भसीन ने चलाया जनसंपर्क अभियान,...

चंदर नगर में सपा नेत्री पूजा शुक्ल भसीन ने चलाया जनसंपर्क अभियान, प्रत्याशियों के समर्थन में की मतदान की अपील

कैंट विधानसभा क्षेत्र के आलमबाग में स्नातक एवं शिक्षक विधान परिषद चुनाव को लेकर मतदाताओं से किया संवाद, लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी का किया आह्वान

  • शालिनी शर्मा

लखनऊ। 175 कैंट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आलमबाग स्थित चंदर नगर में समाजवादी पार्टी की नेत्री पूजा शुक्ल भसीन ने लखनऊ खंड स्नातक एवं लखनऊ खंड शिक्षक विधान परिषद चुनाव के मद्देनजर जनसंपर्क और जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों और स्थानीय निवासियों से मुलाकात कर चुनाव से संबंधित चर्चा की।

जनसंपर्क अभियान के दौरान पूजा शुक्ल भसीन ने लखनऊ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी कांति सिंह और लखनऊ खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी सुशील कुमार के समर्थन में मतदान करने की अपील की। उन्होंने स्थानीय मतदाताओं से संवाद करते हुए पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में समर्थन जुटाने का प्रयास किया।

इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने का आग्रह किया। अभियान के माध्यम से मतदाताओं को चुनाव में अपनी भूमिका के प्रति जागरूक करने और मतदान के महत्व का संदेश देने पर जोर दिया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments