HomeNEWSचकेरी लूट कांड का खुलासा: 6 गिरफ्तार, ₹10.73 लाख बरामद; 68 खातों...

चकेरी लूट कांड का खुलासा: 6 गिरफ्तार, ₹10.73 लाख बरामद; 68 खातों से ₹1600 करोड़ निकासी की जांच

  • प्रियंका द्विवेदी

कानपुर नगर। कानपुर के थाना चकेरी क्षेत्र में हुई लूट की घटना का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से 4 आरोपी मुठभेड़ के बाद पकड़े गए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹10.73 लाख नकद भी बरामद किए हैं।

जांच के दौरान बैंक लेन-देन के तकनीकी विश्लेषण में करोड़ों रुपये की संदिग्ध नकद निकासी का खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार मुख्य व्यक्ति से जुड़े 68 बैंक खातों से लगभग ₹1600 करोड़ की नकद निकासी की जांच जारी है, जिससे बड़े वित्तीय नेटवर्क की आशंका जताई जा रही है।

घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को पुलिस आयुक्त द्वारा ₹1 लाख का पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।

प्रकरण में बैंक स्तर पर संभावित लापरवाही, कर चोरी और संदिग्ध वित्तीय गतिविधियों के मद्देनज़र आयकर विभाग, जीएसटी विभाग, प्रवर्तन निदेशालय (ED) और भारतीय रिजर्व बैंक को भी सूचित किया जाएगा, ताकि संबंधित एजेंसियां अपने स्तर से विस्तृत जांच कर सकें।

फिलहाल मामले की विवेचना जारी है और अन्य संबंधित तथ्यों की गहन जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments