Health

चेहरे पर पिगमेंटेशन क्यों होता है? जानिए झाइयों को कम करने के 3 आसान नुस्खे

  • समय टुडे डेस्क।

चेहरे पर पिगमेंटेशन यानी झाइयां एक आम त्वचा संबंधी समस्या है, जो उम्र बढ़ने, धूप, हार्मोनल बदलाव या मेलेनिन के असंतुलन की वजह से हो सकती है। मेलेनिन वह प्राकृतिक पिगमेंट है जो त्वचा, बाल और आंखों को रंग देता है। जब इसकी मात्रा ज्यादा या कम हो जाती है, तो त्वचा पर दाग-धब्बे और झाइयां नजर आने लगती हैं।

अक्सर लोग इन्हें कम करने के लिए कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करते हैं, लेकिन घरेलू उपाय भी त्वचा को साफ और हेल्दी बनाने में मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे 3 आसान नुस्खे जो पिगमेंटेशन कम करने में सहायक हो सकते हैं।

1. दालचीनी का नुस्खा

दालचीनी में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो दाग-धब्बों और पिगमेंटेशन को हल्का करने में मदद कर सकते हैं।
कैसे बनाएं:

  • आधा चम्मच दालचीनी पाउडर लें
  • 2 चम्मच शहद और 1 चम्मच ग्लिसरीन मिलाएं
  • पेस्ट तैयार कर रात में चेहरे पर लगाएं और सुबह फेस वॉश कर लें

2. आलू का नुस्खा

आलू में प्राकृतिक ब्लीचिंग गुण पाए जाते हैं, जो स्किन टोन को इवन करने और दाग-धब्बे हल्के करने में मदद करते हैं।
कैसे इस्तेमाल करें:

  • 1 चम्मच एलोवेरा जेल
  • 2–3 चम्मच आलू का रस
  • 1 चम्मच गुलाब जल मिलाकर जेल तैयार करें
  • इसे चेहरे पर लगाएं
  • संवेदनशील त्वचा वालों को पहले पैच टेस्ट करना चाहिए

3. बादाम का नुस्खा

बादाम में विटामिन-E और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो त्वचा को पोषण देने और दाग हल्के करने में मदद करते हैं।
कैसे लगाएं:

  • आधा चम्मच एलोवेरा जेल लें
  • उसमें 3–4 बूंद बादाम तेल मिलाएं
  • हल्के हाथों से चेहरे पर मसाज करें
  • 15 मिनट या रातभर के लिए लगा सकते हैं

नियमित और सही तरीके से इन उपायों का इस्तेमाल करने पर त्वचा में निखार और झाइयों में कमी देखी जा सकती है।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। इसे चिकित्सीय सलाह का विकल्प न मानें। त्वचा से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए विशेषज्ञ या डॉक्टर से सलाह अवश्य लें।

Related Articles

Back to top button