HomeNEWSछठ पूजा पर्व को लेकर पुलिस उपायुक्त पश्चिम ने किया सुरक्षा व्यवस्थाओं...

छठ पूजा पर्व को लेकर पुलिस उपायुक्त पश्चिम ने किया सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण

  • राकेश कुमार

कानपुर नगर। आगामी छठ पूजा पर्व के दृष्टिगत पुलिस उपायुक्त पश्चिम श्री दिनेश त्रिपाठी ने आज दिनांक 23 अक्टूबर 2025 को थाना कल्याणपुर एवं पनकी क्षेत्रांतर्गत नहर किनारे स्थित पूजा स्थलों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था को लेकर विस्तार से समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि पूजा स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, श्रद्धालुओं के सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था, प्रभावी ट्रैफिक प्रबंधन, तथा सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन की मदद से निगरानी सुनिश्चित की जाए।

डीसीपी पश्चिम ने कहा कि छठ पर्व के दौरान किसी भी श्रद्धालु को असुविधा न हो, इसके लिए पुलिस टीम लगातार क्षेत्र में गश्त करेगी और संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

इस अवसर पर अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम एवं सहायक पुलिस आयुक्त पनकी सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments