HomeNEWSछात्राओं के स्वास्थ्य एवं जागरूकता के लिए ‘मंथली हेल्थ चेकअप’ कार्यक्रम आयोजित

छात्राओं के स्वास्थ्य एवं जागरूकता के लिए ‘मंथली हेल्थ चेकअप’ कार्यक्रम आयोजित

महिला विद्यालय में स्वास्थ्य जांच के साथ पोषण एवं स्वच्छता पर दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

  • शालिनी सिंह

बहराइच। महिला विद्यालय में छात्राओं के लिए ‘मंथली हेल्थ चेकअप’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच के साथ-साथ उन्हें महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता भी प्रदान की गई।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं से उनकी स्वास्थ्य समस्याओं पर खुलकर चर्चा की गई और आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से किशोरियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए दो प्रमुख विषयों—पोषण और स्वच्छता—पर विस्तार से जानकारी दी गई।

छात्राओं को बताया गया कि एनीमिया (खून की कमी) से बचाव के लिए अपने आहार में हरी पत्तेदार सब्जियां, दालें एवं मौसमी फलों को शामिल करना आवश्यक है। साथ ही व्यक्तिगत स्वच्छता और विशेषकर मासिक धर्म (पीरियड्स) के दौरान साफ-सफाई बनाए रखने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम में छात्राओं की झिझक दूर कर उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाने का प्रयास किया गया, जिससे वे खुलकर अपनी समस्याएं साझा कर सकें।

आयोजक डॉ. अभिलाषा वर्मा ने कहा कि जब बेटियां स्वस्थ और जागरूक होंगी, तभी समाज अधिक सशक्त और सक्षम बन सकेगा। उन्होंने इस पहल को छात्राओं के सर्वांगीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments