HomeNEWSजनता दर्शन में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सुनीं जन समस्याएं, त्वरित...

जनता दर्शन में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सुनीं जन समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

  • अंकित बाजपेई

कानपुर। उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री सतीश महाना ने मंगलवार को कानपुर स्थित अपने कैंप कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान नागरिकों से आत्मीय संवाद किया और उनकी समस्याएं गंभीरता से सुनीं।

इस दौरान उन्होंने आमजन को सम्मानपूर्वक और शीघ्र समाधान उपलब्ध कराने पर जोर देते हुए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए। श्री महाना ने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments