
सर्व फॉर ह्यूमैनिटी संस्था के साथ रक्तदान कर मनाया जन्मदिन, युवाओं को दिया प्रेरणादायक संदेश
- निखिल गुप्ता
फतेहपुर। दिनांक 05 जून 2026: ‘सर्व फॉर ह्यूमैनिटी’ संस्था के सदस्य अधिवक्ता परीक्षित यादव ने अपने जन्मदिन के अवसर पर साथी रोहित पाल के साथ रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।
इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बाबू सिंह यादव ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मानस रक्तकेंद्र के इंचार्ज अमन यादव द्वारा अध्यक्ष बाबू सिंह यादव का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष द्वारा केक कटवाकर अधिवक्ता परीक्षित यादव का उत्साहवर्धन भी किया गया।

इस मौके पर अध्यक्ष बाबू सिंह यादव ने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे शरीर पर किसी प्रकार की कमजोरी नहीं आती। उन्होंने युवाओं से अधिक से अधिक रक्तदान करने की अपील की।
कार्यक्रम में मानस रक्तकेंद्र से अनामिका पाल, काजल, फूल सिंह मौर्य, एडवोकेट इन्द्रजीत यादव, प्रेमचंद्र यादव, चौधरी राजेश यादव, हिमांशु, रवींद्र, किरण देवी, अमित सहित अनेक अधिवक्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


